Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़नई दिल्ली

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाएं समेत 10 लोग गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : July 15, 2022 3:47 PM IST

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाएं समेत 10 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। यहां स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने छह महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ आरोपियों की पहचान प्रकाश चंद (47), मयंक (31), अनवर (29), इंदर पाल (35) के रूप में हुई है।

दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

पुलिस ने कहा कि उसे 26 जून को पश्चिम विहार के एक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में एक सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद छापेमारी के लिए एक टीम भेजी गई थी। ग्राहक के रूप में एक हेड कांस्टेबल को फिक्स सीरीज के नोटों के साथ स्पा में भेजा गया था और इन पर एक इंस्पेक्टर ने साइन भी किया था। वहीं एक सब-इंस्पेक्टर को कांस्टेबल के साथ गवाह के रूप में भी भेजा गया था।

आरोप है कि सेक्स रैकेट एक महिला कई सालों से चला रही थी। डीसीपी (आउटर) समीर शर्मा के मुताबिक फर्जी ग्राहक स्पा सेंटर में एक महिला से मिला और सौदा होने के बाद एक एजेंट को 1,000 रुपए दिए। इसके बाद कुछ सेक्स वर्कर को बुलाया गया, जिसके बाद एक महिला का चुना और फिर 1500 रुपए और दिए।

6 महिलाएं समेत 10 लोग गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा और वहां मौजूद 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान स्पा मालिक ने पुलिस को बताया कि रैकेट शुरू करने से पहले उसने खुद सेक्स वर्कर के तौर पर शुरुआत की थी। गिरफ्तार लोगों में रिसेप्शनिस्ट, ग्राहक और एजेंट शामिल हैं। पुलिस ने स्पा सेंटर को भी सील कर दिया है। स्पा सेंटर की मालिकन ने पुलिस को ये भी बताया कि वह गरीबी के कारण वेश्यावृत्ति में आई थी।

Related posts

स्वास्थ्य विभाग के विशेष शिविरों में आज 274 लोगो को मिले दिव्यांगता प्रमाणपत्र

विप्र सेना के युवा प्रकोष्ठ के सिवाना विधानसभा अध्यक्ष राजपुरोहित के उदयपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।

Padmavat Media

साधु को सांसारिक मोह माया से परे रहकर सरल जीवन जीना चाहिए- विष्णु स्वरुपजी महाराज

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!