Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशराज्य

मेले में स्नान घाट तक जाने वाले मार्गो को तत्काल ठीक करायें:- जिलाधिकारी

Reported By : Padmavat Media
Published : November 9, 2021 6:18 PM IST
हरदोई कार्तिक पूर्णिमा पर राजघाट पर लगने वाले गंगा स्थान स्नान मेले की तैयारियों का जायजा आज जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने लिया। राजघाट एवं बेरियाघाट पर लगने वाले मेले में खराब मार्गो के  सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी एवं ईओ नगर पालिका परिषद माधौगंज को निर्देश दिये कि दोनों स्थानों पर घाट तक जाने वाले मार्गो को तत्काल ठीक करायें ताकि श्रद्वालियों को घाट तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
उन्होने उप जिलाधिकारी बिलग्राम राहुल कश्यप को निर्देश दिये कि मेलों में सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका माधौगंज, मल्लावां, साण्डी तथा पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों की शिफ्ट में डियुटी लगाये ताकि मेले में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव से कहा कि मेले में सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस कर्मचारियों की तैनाती करें और मेले में आने वाले आसामाजिक तथा अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाये और गंगा स्नान करते समय श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु मोटर बोट एवं गोताखोरी की पहले से व्यवस्था कर लें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता शारदा नहर अखिलेश गौतम को निर्देश दिये कि गंगा कटान का जो कार्य शेष रह गया है उसे तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि राजघाट एवं बेरियाघाट पर पुलिस, स्वास्थ्य एवं नगर पालिका विभाग द्वारा कैम्प लगाकर श्रद्वालुओं को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जायेगी। मेले में विद्युत व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम एके सिंह को निर्देश दिये कि दोनोें मेलों जनरेटर आदि के माध्यम से विद्युत व्यवस्था सही रखें। उन्होने मेले से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेले समस्त व्यवस्था पूर्णिमा मेले से दो दिन पहले पूर्ण कर ली जायें।

Related posts

Rajasthan Budget 2023 Live: राजस्थान के बजट को लेकर 14 हजार 400 जगहों पर हो रहा लाइव टेलीकास्ट, इन सब जगहों पर बजट की गूंज

Padmavat Media

धर्म जीवन के प्रत्येक पल, प्रत्येक व्यवहार में होना चाहिए – साध्वी डॉ.बिंदुप्रभा

नोलेज प्लस फाउंडेशन एवं NRIPAA द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वी जयंती के उपलक्ष में कई प्रोग्रामो का आयोजन किया

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!