Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

राहत शिविर मे वंचित परिवारो को पात्रता अनुसार करवाया गया आवेदन

Reported By : Padmavat Media
Published : May 26, 2023 6:27 PM IST

राहत शिविर मे वंचित परिवारो को पात्रता अनुसार करवाया गया आवेदन

सराड़ा । सराडा पंचायत समिति के थाणा पंचायत मे आयोजित दो दिवसीय मंहगाई राहत कैंप के दौरान पहले दिन गायत्री सेवा संस्थान एवं जुमियों स्मार्ट विलेज परियोजना के अन्तर्गत थाणा पंचायत के डायली, थाणा, बन्डोली, लालपुरीया आदि राजस्व गाँवो मे संस्थान के परियोजना सहायक रवि जोशी द्वारा मोबीलाईजेशन कर ग्रामीणों को शिविर मे आने हेतु प्रेरित किया गया। वही दूसरी ओर राहत कैंप मे स्मार्ट परियोजना के अंतर्गत हेल्प डेस्क स्टाॅल लगाकर पात्र परिवारो को विभिन्न योजनाओ मे आवेदन करवाए गए। राहत कैंप मे दुसरे दिन गायत्री सेवा संस्थान एवं जिला प्रशासन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान मे चल रहे “बाल विवाह मुक्त उदयपुर” अभियान के तहत सराडा प्रधान श्रीमति बसंतिदेवी मीणा, जिला परिषद सदस्य केशवलाल मीणा, तहसीलदार किर्ति भारद्वाज, विकास अधिकारी यादव साहब, पीईओ भावना गुप्ता, स्थानीय सरपंच रतनीदेवी मीणा, नठारा सरपंच फुलसिंह , पुरूषोत्तम मीणा, संस्थान सचिव सुभाष जोशी द्वारा “बाल विवाह मुक्त उदयपुर” पोस्टर का विमोचन किया गया तथा उपस्थित ग्रामीणो से बाल विवाह न करवाने हेतु शपथ दिलवाई गई।

Related posts

प्रकाश चंद्र लसाडिया तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त

Padmavat Media

सरसिया के ग्रामीण सड़क समस्या को लेकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

Padmavat Media

हरदोई पहुँची आई०टी०बी०पी० जवानों की साइकिल यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत!

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!