Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

1975 में आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन था – सोहन सिंह भायल

Reported By : Padmavat Media
Published : June 25, 2022 7:15 PM IST

सिवाना – केंद्र व प्रदेश भाजपा के आह्वान पर शनिवार को भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। देश में 25 जून 1975 में आपातकाल लगाया गया था। इसके विरोध में शहर के अंबेडकर सर्कल पर अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया।भाजपा जिला मंत्री सोहन सिंह भायल ने कहा कि 1975 में आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन था। 1975 में तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने देश भर में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था. आपातकाल देश के लिए एक काला धब्बा है आपातकाल के दौरान लाखों राजनीति कार्यकर्ताओं को प्रताड़ना दी गई ,और उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया,प्रेस की आजादी छीन ली गई । इस दौरान भाजपा सह संयोजक सुनिल गहलोत,जिला मंत्री सूजाराम देवासी, विशन सिंह पादरडी, वासु गहलोत, सवाई सिंह भायल, मानाराम, मदनलाल, हडमाना राम माली,सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

हनुमानगढ़ में गोगामेडी पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

Padmavat Media

मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर ने हनुमान जन्मोत्सव पर किए परिंडे वितरण

जितेन्द्र सिंह राजपूत ने 10 वीं कक्षा में 77.17 प्रतिशत बनाकर प्रथम स्थान।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!