Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

1975 में आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन था – सोहन सिंह भायल

Reported By : Padmavat Media
Published : June 25, 2022 7:15 PM IST

सिवाना – केंद्र व प्रदेश भाजपा के आह्वान पर शनिवार को भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। देश में 25 जून 1975 में आपातकाल लगाया गया था। इसके विरोध में शहर के अंबेडकर सर्कल पर अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया।भाजपा जिला मंत्री सोहन सिंह भायल ने कहा कि 1975 में आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन था। 1975 में तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने देश भर में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था. आपातकाल देश के लिए एक काला धब्बा है आपातकाल के दौरान लाखों राजनीति कार्यकर्ताओं को प्रताड़ना दी गई ,और उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया,प्रेस की आजादी छीन ली गई । इस दौरान भाजपा सह संयोजक सुनिल गहलोत,जिला मंत्री सूजाराम देवासी, विशन सिंह पादरडी, वासु गहलोत, सवाई सिंह भायल, मानाराम, मदनलाल, हडमाना राम माली,सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी का जिला उदयपुर में विस्तार किया 

Padmavat Media

कचरे में डूबता उदयपुर: हमारी गरिमा पर तमाचा, हमारी नागरिक चेतना की अग्नि परीक्षा

Padmavat Media

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लायंस क्लब श्रीजी ने किया सम्मान

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!