Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थान

विधायक डॉ दयाराम परमार का हर्षावाडा तथा कनबई  के  ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत l 

Published : March 19, 2023 5:51 PM IST
Updated : March 19, 2023 6:00 PM IST

विधायक डॉ दयाराम परमार का हर्षावाडा तथा कनबई  के  ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत l 

खेरवाड़ा   |  मुख्य मंत्री बजट 2023-24 की घोषणा में जननायक विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के विकास पुरुष पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान विधायक माननीय डाक्टर दयाराम परमार साहब की अनुशंसा पर उपखण्ड नयागांव के गाँव गतराली में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व कनबई में उप तहसील कार्यालय मुख्य मंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधान सभा में खोलने की घोषणा करने पर गतराली, कनबई गाँव एवं हर्षावाडा पंचायत एवं कनबई क्षेत्र की ग्राम पंचायतों क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर छा गयी |
विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार का आज जयपुर से खेरवाडा आने पर कनबई क्षेत्र एवं हर्षावाडा क्षेत्र के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला देवी परमार के नेतृत्व में डाक्टर दयाराम परमार के निवास खेरवाडा आकर उनका माला, साफा पहनाकर आभार,अभिनन्दन एवं आभार व्यक्त किया |
इस अवसर पर कांग्रेस पाटीया मण्डल के अध्यक्ष केशव लाल खराडी, चितौडा मण्डल अध्यक्ष लिम्बाराम गरासिया, नयागांव मण्डल अध्यक्ष बसन्त कुमार सोलविया, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष धर्मिचन्द पाण्डोर,सरपंच रमेश पारगी पाटीया,कल्पेश डामोर बलीचा, साकरचन्द गमेती सरपंच कनबई, अजेय डामोर भोमटावाडा, रमणलाल भगोरा मालीफला, उप सरपंच लालाराम गमेती ,पूर्व सरपंच हरीश खराडी, डोली गमेती, हीरालाल गमेती, कांग्रेस पंचायत इकाई अध्यक्ष नाथू सिंह गरासिया, प्रकाश कलाल, हर्षावाडा सरपंच केशव लाल सोलविया, कमला शंकर दरंगा, लक्ष्मण दरंगा, लक्ष्मण पाण्डोर, रणजीत भगोरा, के पी अहारी, अरविन्द डामोर, उपस्थित थे |
———–

Related posts

उदयश्याम मंदिर उपेक्षा और अतिक्रमण का शिकार – ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की माँग तेज़

Padmavat Media

मेडिकल स्टोर्स पर एनडीपीएस घटक युक्त दवाईयाँ विक्रय करने सहित अन्य अनियमितता बतरने पर 25 मेडिकल फर्मों के औषधि अनुज्ञापत्र निलंबित व 2 फर्मों की एनडीपीएस प्रोडक्ट परमिशन ली गई वापस 

सकल दिगंबर जैन समाज ने दीक्षार्थी विनोद कुमार हूमड की गोद भराई की । 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!