Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थान

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लसाड़िया आकर करेंगी अपने भाई की मूर्ति का अनावरण

Reported By :
Edited By : Padmavat Media
Published : July 23, 2023 10:22 AM IST
Updated : July 23, 2023 11:13 AM IST

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लसाड़िया आकर करेंगी अपने भाई की मूर्ति का अनावरण

पाणुन्द। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को लसाड़िया आकर अपने भाई की मूर्ति का अनावरण करेंगी। राजे का सोमवार को लसाड़िया दौरा संभावित है। जिसमें वह लसाड़िया पहुंचकर धरियावद दिवंगत विधायक गौतम लाल मीणा की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

दिवंगत विधायक के पुत्र व पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा ने बताया की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी पहुचेंगे। दिवंगत विधायक की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में धरियावद विधानसभा क्षेत्र के साथ ही वल्लभनगर, सलुंबर, उदयपुर सहित कई जगहों से लोग पहुचेंगे। जिसको लेकर टीम के.एल. मीणा निमन्त्रण पत्रिका देने में लगी हुई है। सभा से पूर्व उदयपुर उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, लसाड़िया नेता प्रतिपक्ष फतह सिहं झाला, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला, एईएन राजकुमार आदि ने सभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया।

Related posts

पदमावत मीडिया ख़बर का हुआ असर, वितरक ने स्कूल पोषाहार कोम्बो किट की कम सामग्री पुनः लौटाई खेरवाड़ा उपखंड के पहाड़ा स्कूल का था मामला

Padmavat Media

मुस्कान क्लब के शनिवारीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में मची लोकगीतों, होली गीतों व राजस्थानी गीतों की धूम

मतदाता जागरूकताः लोकतंत्र के महत्व पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!