Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुर पुलिस का नशा माफिया पर बड़ा प्रहार, एमडीएमए और गांजा जब्त

Reported By : Padmavat Media
Published : October 7, 2026 5:39 PM IST
राजस्थान • पुलिस • अपराध

उदयपुर पुलिस का नशा माफिया पर बड़ा प्रहार

उदयपुर पुलिस का नशा माफिया पर बड़ा प्रहारः जागृति अभियान के तहत गांजा, भांग और 50 लाख रुपये की एमडीएमए जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

उदयपुर। जिले में युवाओं को नशे से बचाने और अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे जागृति अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। पुलिस थाना माण्डवा क्षेत्र की दुर्गम पहाड़ियों में 11 क्विंटल से अधिक अवैध गांजा एवं भांग की खेती नष्ट कर 1149.500 किलोग्राम हरे पौधे जब्त किए गए और सात अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं पुलिस थाना हिरणमगरी क्षेत्र में बाजार में बिक्री के लिए ले जाई जा रही करीब 50 लाख रुपये कीमत की 470 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स एवं स्कोर्पियो कार जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

माण्डवा थाना क्षेत्र में 1149.500 किलोग्राम अवैध पौधे जब्त

माण्डवा थाना क्षेत्र की कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत्त कोटड़ा डूंगरसिंह के सुपरविजन में माण्डवा थानाधिकारी मंगलाराम एवं डीएसटी प्रभारी चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर तड़के मौजा साड़ी के नदी फला साड़ी स्थित दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीम ने कविताराम पुत्र हगाराम, नकलाराम पुत्र सरवर, होलाराम पुत्र धर्मा, किरण पुत्र मनिया, राविया पुत्र हगाराम एवं नारायण पुत्र बाबू के खेतों में की जा रही अवैध गांजा एवं भांग की खेती को नष्ट कर मौके से कुल 1149.500 किलोग्राम अवैध पौधे जब्त किए। इनमें 17.450 किलोग्राम गांजा तथा 1132.05 किलोग्राम भांग के पौधे शामिल थे।

पुलिस ने इस कार्रवाई के संबंध में थाना माण्डवा में सात अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें एक प्रकरण धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट तथा छह प्रकरण भांग से संबंधित धारा 16/54 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा अवैध खेती और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

हिरणमगरी में 50 लाख रुपये की एमडीएमए जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

वहीं हिरणमगरी थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी वृत्त नगर पूर्व छवि शर्मा के सुपरविजन में हिरणमगरी थानाधिकारी रविन्द्र चारण एवं स्पेशल टीम प्रभारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर बिना नंबर की सफेद स्कोर्पियो कार को घेराबंदी कर रोका। कार में सवार तीन व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 470 ग्राम अवैध एमडीएमए बरामद हुआ। बरामद ड्रग्स की बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एमडीएमए एवं स्कोर्पियो कार जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार उक्त एमडीएमए अरविंद निवासी गुढामालानी, बाड़मेर से खरीदकर उदयपुर लाई जा रही थी। मामले में पुलिस थाना हिरणमगरी में प्रकरण संख्या 383/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान भूपालपुरा थानाधिकारी रतन सिंह द्वारा किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी
मनीष पुत्र रमेश, उम्र 26 वर्ष, निवासी टेकन मेघवाल फला, थाना कूण, जिला सलूम्बर, हाल निवासी बेडवास, प्रतापनगर, उदयपुर; शंकर पुत्र बेणीराम, उम्र 33 वर्ष, निवासी जेवाणा, फतहनगर, जिला उदयपुर तथा नरेश पुत्र किशनाराम, उम्र 27 वर्ष, निवासी गोडा गांव, तहसील चौहटन, थाना सेड़वा, जिला बालोतरा हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि उदयपुर पुलिस जिले को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

गोवंशों को लंपी से बचाने के लिए उदयपुर में समाज सेवक हर रोज बना रहे 40 किलो औषधीय लड्डू

Padmavat Media

रेगिस्तान में पानी खोजने का यह प्राचीन तरीका जानकर आप हैरान हो जाएंगे

Padmavat Media

तहसील संडीला के कटियामऊ में किसानों के पट्टे वाली भूमि पर तालाबी पट्टों को निरस्त किया जाए – आप

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!