Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

समावेशी वॉकथान के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 19, 2024 9:56 PM IST

समावेशी वॉकथान के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

सलूंबर । जिले में लोकसभा आम चुनाव अंतर्गत आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों के तहत शुक्रवार को सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम के तीसरे दिन समावेशी वॉकथान का आयोजन किया गया।

ग्राम पंचायत अमरपुरा पंचायत समिति जयसमंद में आयोजित हुई वॉकथान में महिलाओं, ग्रामीणों एवं राजकीय कार्मिकों ने प्रतिभागी के रूप में भाग लेकर आमजन को मतदान दिवस 26 अप्रैल को लोकसभा आम चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित किया।

मतदाता पर्ची वितरण

महादेव खेड़ा, नोली, कपुरावतों का बाड़ा, सीपुर, वगरूवा, सेरिया, ढाणी सीपुर, सल्लाड़ा, कड़ी मंगरी, नईझर, बस्सी बुझाडा, खंडोरा, खेरकी में मतदाता पर्ची का वितरण किया गया।

होम वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत शुक्रवार को मैथुडी, भई, खरबर, कपुरावतों का बाड़ा, वीरपुरा में होम वोटिंग की प्रक्रिया में बुजुर्ग एवं विषेश योग्यजन मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर लोकतंत्र के त्यौहार में भागीदार बनते हुए अपने-अपने घरों से मतदान किया और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारंभ की गई इस सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया।

स्काउट गाइड वोलेंटियर का प्रशिक्षण

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करावली में स्काउट गाइड वालंटियर का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. विजय चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थानीय स्काउट संघ के सचिव श्याम किशोर उपाध्याय ने एवं विशेष प्रशिक्षक फवेन्द्र टांक ने 80 स्काउट गाइड वालंटियर को मतदान दिवस पर मतदाताओं की सहायता से संबंधित प्रशिक्षण दिया।

सराड़ा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई

निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान प्रतिशत बढाने हेतु सतरंगी सप्ताह के तीसरे दिन सर्विस वोटर एवं सरकारी कर्मचारियों के द्वारा सामुहिक वौकाथन कर मतदान हेतु जागरूक किया गया पंचायत समिति सराडा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराडा से बस स्टेण्ड तक रैली निकाली गयी एवं मतदाताओं से मतदान की शपथ दिलाई गयी । इस अवसर पर विकास अधिकारी अणदाराम, अति. विकास अधिकारी कैदार नारायण चौधरी, सहायक विकास अधिकारी हरीशंकर पण्डया, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सराडा सुरेश कुमार मंडावरिया, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सराडा नाथुलाल बुनकर उपप्राचार्य जगदीश लाल जोशी, गणेश लाल देवडा, स्वीप सह प्रभारी मुकेश जोशी एवं अन्य सभी विभागों के कार्मिक उपस्थित रहें।

Related posts

देबारी ने पहले ही मैच में 8 ओवर में 165 रन बना की जीत दर्ज

Padmavat Media

कांग्रेस पार्टी का भारत के युवाओं को पूरा समर्थन है – राजपुरोहित

Padmavat Media

राजपुरोहित के उपखंड स्तर पर सम्मानित होने पर जताई खुशी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!