Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजनीति

एडवोकेट श्रवण ढाका बने कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष |

Reported By : Padmavat Media
Published : December 27, 2025 5:05 PM IST

एडवोकेट श्रवण ढाका कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष नियुक्त

संवाददाता : माणकमल भंडारी
भीनमाल । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा एवं कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीपसिंह पुनिया द्वारा पुनासा निवासी एडवोकेट श्रवण ढाका को कांग्रेस विधि विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एडवोकेट श्रवण ढाका का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से प्रारंभ हुआ। वे छात्रसंघ में खेल सचिव, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष, एनएसयूआई जिला महासचिव तथा प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

इसके पश्चात युवा कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष रहते हुए संगठन को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई और वर्तमान में प्रदेश सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

वर्तमान में वे स्थानीय बार एसोसिएशन के सचिव, बिश्नोई युवा संगठन के जिलाध्यक्ष तथा सेशन न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। विधि एवं संगठनात्मक अनुभव के चलते उनकी नियुक्ति से कांग्रेस विधि विभाग को
नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस नियुक्ति पर जिले के अधिवक्ताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों में हर्ष का माहौल है। एडवोकेट श्रवण ढाका ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया है।

Related posts

बड़नगर कांग्रेस में इतना दम नहीं कि भाजपा को हरा सके- राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

Padmavat Media

प्रेम, स्नेह ,भाईचारे से ही क्षेत्र, प्रदेश और देश का विकास संभव है–डॉ. परमार

छगन भुजबल के बयान से महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल, बोले – ‘नवंबर में ही दे चुका मंत्री पद से इस्तीफा’

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!