Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

गायत्री विद्यालय में मनाया विदाई समारोह “उमंग 2024”

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 6, 2024 6:17 AM IST

गायत्री विद्यालय में मनाया विदाई समारोह “उमंग 2024”

बालोतरा । समदड़ी क्षेत्र के खण्डप गांव के स्थानीय गायत्री विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय खण्डप में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को विदाई देने के लिए आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम “उमंग 2024” श्री नागाजी महाराज श्रीमठ खण्डप के गादीपति महंत श्री उमाकांतगिरीजी महाराज के पावन सानिध्य में रखा गया । सर्वप्रथम विद्या की देवी माँ सरस्वती, माँ गायत्री को दिप प्रज्वलितकर ईश प्रार्थना की गई फिर गुरुजी व साथ में पधारे गुरुदेव श्री मुनि जी महाराज का शॉल – माला से स्वागत रस्म निभाई, तत्पश्चात कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को माला, श्रीफल व गुलाल लगाकर विदाई दी । इस मौके पर महंत श्री उमाकांतगिरीजी महाराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा व संस्कार ग्रहण करने की सिख दी और गुरुदेव मुनिजी महाराज ने हिंदी के साथ मायड़ भाषा व अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अर्जित करने पर जोर दिया व कहा कि अपने शिक्षकगण के साथ माता – पिता की सेवा करना ही विद्यार्थी का परम धर्म होता है । संस्थाप्रधान जोरावरसिंह भायल ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व होता है, आदर्श जीवन की कल्पना बाल्यावस्था में ही कि जाती है इसलिए अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अवगुणों को हटाना चाहिए व भविष्य में अच्छे पद व प्रतिष्ठा प्राप्त करो । कार्यक्रम की रूपरेखा व्यवस्थापक भावेश सेन ने तैयार की व मंच संचालन महेश जोशी ने किया । इस मौके पर शिक्षणगण में संस्थाप्रधान जोरावरसिंह भायल, व्यवस्थापक भावेश सेन, झालाराम, महेश जोशी, मुकेश कुमार, नितेश कुमार, जगदीश मालवीय, निखिल कुमार, भोपालसिंह, बहिन पिस्ता जांगिड़, बहिन पूजा कुमारी के साथ अभिभावक हीराराम सेन व विद्यार्थीगण मौजूद रहे ।

Related posts

वल्लभ की ममता कुंवर ने 12 वीं कला वर्ग में 87.80 प्रतिशत बनाएं, वल्लभ की टॉपर छात्रा

Padmavat Media

अब सिर्फ भगवान दास नहीं… कहिए डॉ. भगवान दास!

Padmavat Media

विधायक रविंद्र सिंह भाटी का अभिनंदन, कैलेंडर विमोचन और सामूहिक विवाह का निमंत्रण

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!