Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

किड्ज़ी जीवन तारा सेक्टर-14 का भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न

Reported By : Padmavat Media
Published : February 28, 2025 11:35 AM IST

किड्ज़ी जीवन तारा सेक्टर-14 का भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न

उदयपुर । शहर के लेकसिटी मॉल में आज किड्ज़ी जीवन तारा सेक्टर-14 का वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मुकेश वधवानी और राहुल जी द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई। मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक भाषण से बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस रंगारंग कार्यक्रम में प्लेग्रुप, नर्सरी, जूनियर केजी और सीनियर केजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने जंगल थीम, रेट्रो थीम, राजस्थानी थीम, बॉलीवुड थीम जैसी विविध प्रस्तुतियों पर मनमोहक नृत्य किए, जिन पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

बच्चों की मासूम अदाओं और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपने बच्चों की प्रतिभा को देखकर गर्व महसूस किया। किड्ज़ी परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों का धन्यवाद किया।

Related posts

चोरी की बिना नंबरी कार में 960 ग्राम अफीम का दूध ले जाते तस्कर गिरफ्तार,1.68 लाख नकद बरामद पुलिस से बचने आगे-पीछे के शीशे पर वकील का लोगो लगा रखा था, अलग-अलग नंबर की 05 नम्बर प्लेट भी मिली

Padmavat Media

उदयपुर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया 78वां स्वाधीनता दिवस

Padmavat Media

राजसमंद जिले में थाना कांकरोली पुलिस की कार्रवाई : चाइनीज मांझा बेचते एक गिरफ्तार

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!