Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोलागिर खेड़ा में किया गया वृक्षारोपण ।

Reported By : Padmavat Media
Published : August 7, 2024 7:49 PM IST

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोलागिर खेड़ा में किया गया वृक्षारोपण ।

संवाददाता ईश्वर लाल सुथार
सलूंबर। जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोलागिर खेड़ा में बुधवार को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। उक्त मौके पर विद्यालय और ग्रामवासियों द्वारा 200 पौधे लगाए गए।गौरतलब है की आज प्रदेश भर में हो रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत् जिले के लगभग सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों और संगठनों द्वारा इस मुहिम का तन मन धन से समर्थन किया गया है। आयोजन में संस्था प्रधान लालनाथ द्वारा बताया विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि आने वाले समय में यदि जीवन और प्रकृति की देखरेख नही की गई तो मानव जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और वृक्षारोपण के माध्यम से ही इससे बचा जा सकता है। कार्यक्रम में संस्था प्रधान लालनाथ स्थानीय ग्रामवासियों में लाल सिंह चुंडावत, रघुवीर सिंह, कुलदीप सिंह, रमेश कलाल, विद्युत मण्डल के कर्मचारियों, ई मित्र संचालक पाचाराम एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related posts

अब हर शाम सजेगी सुरों की मंडली, जुटेंगे शहरवासी : मुकेश माधवानी

बजट में पशुपालकों के हित में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय गाय की महिमा को समझते हुए आमजन प्रतिदिन करें गौसेवा – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Padmavat Media

उदयपुर होटल उद्योग की बड़ी अपील: 10 वर्षीय नगर निगम लाइसेंस नीति लागू करने हेतु मुख्यमंत्री को तात्कालिक पत्र

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!