गुलाब बाग़ की बदहाली पर उठे सवाल, शौचालयों की हालत ने किया शर्मसार – प्रशासन मौन, पर्यटन प्रेमियों में आक्रोश
उदयपुर । शहर के ऐतिहासिक गुलाब बाग़, जो कभी शहर की शान और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र था, आज बदहाल स्थिति में है। हाल ही में सामने आई गुलाब बाग़ के शौचालयों की तस्वीरें किसी भी पर्यटन प्रेमी को शर्मसार कर देने वाली हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार दावे किए जाने के बावजूद, ज़मीन पर अब तक कोई ठोस कार्यवाही नज़र नहीं आई है।

होटल एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष व पर्यटन विशेषज्ञ यशवर्धन राणावत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, गुलाब बाग़ की मौजूदा अवस्थिति किसी भी पर्यटनप्रेमी के लिए गहरा झटका है। यहां के शौचालयों की स्थिति हमारे बुनियादी ढांचे के विकास पर करारा तमाचा है। सोचिए, एक पर्यटक उदयपुर से क्या छवि लेकर जाएगा? हम 2025 में हैं, लेकिन हमारी सोच और कार्यशैली में भारी भ्रम है। यह व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।


