Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

ग्रामीण सेवा शिविर में महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Reported By : Padmavat Media
Published : August 15, 2026 10:47 AM IST

ग्रामीण सेवा शिविर में महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

ऋषभदेव। ग्रामीण सेवा शिविर में महिलाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा सलाह केंद्र ऋषभदेव की विधि परामर्शदाता पिना डामोर ने घरेलू हिंसा, महिला अधिकार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने महिलाओं से घरेलू हिंसा अथवा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर चुप नहीं रहने तथा समय पर सहायता लेने का आह्वान किया। शिविर में आपातकालीन सहायता के लिए 112 और महिला सहायता के लिए 181 हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में साथिन सुगना मीणा मौजूद रहीं। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

सराडा मे टिडी नदी उफान पर 100 घरों की बस्ती आज तक रोड नहीं राशन लेने नदी को पार करना पड़ा

Padmavat Media

गायों मे फैल लम्पी स्किन बीमारी को लेकर आयुर्वेदिक दवाईओ से हो रहा हैं ईलाज

Padmavat Media

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लसाड़िया आकर करेंगी अपने भाई की मूर्ति का अनावरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!