Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारमहाराष्ट्र

श्री रूद्र स्वरूप सेवा संस्था द्वारा 20 को भव्य सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन

Reported By : Padmavat Media
Published : July 13, 2025 7:27 AM IST
Updated : July 13, 2025 7:31 AM IST

श्री रूद्र स्वरूप सेवा संस्था द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन

20 जुलाई को भक्तिमय वातावरण में गूंजेगा ‘सियाराम’, हनुमान भक्ति से सराबोर होगा आयोजन स्थल

मुंबई । अध्यात्म, संस्कृति और सेवा को समर्पित श्री रूद्र स्वरूप सेवा संस्था द्वारा एक दिव्य और भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन आगामी 20 जुलाई 2025, रविवार को किया जा रहा है। यह आयोजन संध्या 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक भक्तिभाव से ओतप्रोत वातावरण में संपन्न होगा, जिसमें देश की सुप्रसिद्ध भजन मंडली सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा व अन्य भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देगी।

हनुमान जी की अनंत कृपा से होने वाला यह आयोजन श्रद्धालुजनों को आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मिक शांति और सामाजिक समरसता का संदेश देगा। आयोजन स्थल पर ‘जय हनुमान ज्ञान गुन सागर’ जैसे मंत्रोच्चारों से वातावरण गूंजायमान होगा और श्रद्धा की दिव्य धारा प्रवाहित होगी।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीराम भारद्वाज ने बताया कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, सेवा और सद्भाव का संगम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और श्रद्धालुजनों को इस आयोजन में सपरिवार आमंत्रित करते हुए कहा कि यह आयोजन हनुमान जी की अनुकंपा से जन-जन की भक्ति, विश्वास और ऊर्जा को संजीवनी देगा। सभी भक्त इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर लाभ लें।

संगठन की प्राणशक्ति: मृत्युंजय ठाकुर

संस्था के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मृत्युंजय ठाकुर संगठन की वह मजबूत कड़ी हैं, जो पूरे समर्पण, अनुशासन और सक्रियता के साथ संस्था की गतिविधियों को गति देते हैं। वे 24 घंटे संस्था के कार्यों में तत्पर रहते हुए हर आयोजन को संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी कार्यशैली प्रेरणादायी है जो केवल आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, श्रद्धा और संगठन की जीवंत मिसाल है। मृत्युंजय ठाकुर का यह सतत समर्पण ही संस्था की प्रगति और पहचान का मूल आधार बन चुका है।

इस आयोजन में महिला राष्ट्रीय अध्यक्षा निशा तिवारी, राष्ट्रीय मार्गदर्शक सुरेश ओझा महाराज, राष्ट्रीय मार्गदर्शिका रंजू झा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को विशेष दिव्यता प्रदान करेंगे।

सुंदरकांड पाठ के उपरांत राम भक्ति से सराबोर करने वाले भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी, जिनमें राम नाम की महिमा, संकटमोचन की शक्ति और समाज जागरूकता से जुड़े गीत शामिल होंगे। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और एकता का संदेश देकर विदाई दी जाएगी।

श्री रूद्र स्वरूप सेवा संस्था परिवार ने समस्त भक्तजनों, समाजसेवियों, युवाओं और मातृशक्ति से सादर आग्रह किया है कि वे इस आध्यात्मिक आयोजन में सपरिवार पधारकर हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें और आंतरिक शक्ति, शांति और संकल्प का अनुभव करें।

Related posts

फेयरप्ले केस: ईडी ने 307 करोड़ की संपत्तियां अटैच, दुबई फ्लैट-विला और बैंक बैलेंस जब्त

Padmavat Media

पुण्यानुबन्धी पुण्य मोक्ष की यात्रा में सहायक – डॉ. मुनि पदमचन्द्र

Padmavat Media

मालवा के बड़नगर में गणिनी आर्यिका विशाश्री माताजी (15 पिछी) संसघ का चातुर्मास हेतु 28 जून को भव्य मंगल प्रवेश

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!