Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

जेसीआई शाहीबाग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप मे सिवाना के लाडले अल्केश बागरेचा ने कार्यभार संभाला

Reported By : Padmavat Media
Published : March 14, 2024 8:57 PM IST

जेसीआई शाहीबाग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप मे सिवाना के लाडले अल्केश बागरेचा ने कार्यभार संभाला

अहमदाबाद । जेसीआई के अध्यक्ष व उनकी टीम की शुक्रवार को नारायणी हाईट्स मे शपथ विधि संपन्न हुई । जेसीआई शाहीबाग चैप्टर की स्थापना 18 मार्च 2001 को हुई थी जिसमे सिवाना के अभी तक सात सदस्यों ने अध्यक्ष के रूप मे कार्यभार संभाला है । इससे पूर्व सिवाना के दिनेश श्रीश्रीमाल, राजेश मेहता, संतोष भंसाली, राकेश छाजेड, मनीष मेहता , मुकेश चोपड़ा और अब अल्केश बागरेचा ने अध्यक्ष पद पर आसीन हुए है । जे सी आई मे रहकर इन्होने अपने कार्य कुशलता से सभी का दिल जीता है । जे सी आई मे रहकर उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता को निखारा है । इस संस्था ने कई प्रतिभाशाली सदस्यों के नेतृत्व को नया आयाम दिया है जो आज कई संस्थाओ मे अपनी सेवाओं का समर्पण कर रहे है । हमारे सिवाना के इन पूर्व अध्यक्षों ने समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये है जिन्हे आज हर कोई पहचानता है । हाल मे ही सिवाना सेवा समिति द्वारा आयोजित अहमदाबाद समेतशिखर यात्रा मे दिनेश श्रीश्रीमाल व राजेश मेहता ने संघ संयोजक व मुकेश चोपड़ा ने सचिव के पद पर अपनी सेवाओं से योगदान दिया है । राकेश छाजेड भी कल्याण मित्र परिवार द्वारा मानव सेवा व जीवदया के क्षेत्र मे अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है । संतोष भंसाली व मनीष मेहता भी सामाजिक क्षेत्रो मे अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है । जेसीआई शाहीबाग चैप्टर की स्थापना के बाद संस्थापक अध्यक्ष अशोकजी बाफना ने दो कार्यकाल मे अध्यक्ष के रूप मे सेवाएं प्रदान की उसके बाद मुकेश चोपड़ा को दो कार्यकाल के लिए चयन किया गया । उससे मुकेश चोपड़ा की प्रतिभा मे और निखार आया उन्हे जेसीआई जोन उपाध्यक्ष पद पर चयन हुआ। उनकी प्रतिभा को निखार मिलता जा रहा था मुकेश चोपड़ा ने मातृभूमि सिवाना मे भी समाज के कई कार्यक्रमों मे अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की जिसकी बदौलत उन्हे श्री ओसवाल जैन संघ ने शासन गौरव रत्न व श्री बाबा रामदेव ट्रस्ट मंडल ने कुल गौरव की पदवी से विभूषित किया । जेसीआई संस्था नेतृत्व को उभारने का सशक्त माध्यम है युवाओं को इस संस्था जुड़ना चाहिए । नव निर्वाचित अध्यक्ष अल्केश बागरेचा भी सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक व मानव सेवा के कार्यो से संस्था व मातृभूमि सिवाना का नाम रोशन करे ।

Related posts

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रुआंव मैं 75 वा स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया जिसमें नन्हे-मुन्ने बालको ने और ग्राम वासियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया

Padmavat Media

कपास में होने वाले शारीरिक विकार के बारे में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण 

Padmavat Media

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी की महिला सेल जिला अध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर ने गौ माता को हरा चारा खिलाय

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!