Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

सायरा कस्बे में नकबजनी और दो बाइक चोरी की वारदात का 18 घंटे में खुलासा

Reported By : Padmavat Media
Published : June 19, 2025 10:28 PM IST
Updated : June 19, 2025 10:29 PM IST

सायरा कस्बे में नकबजनी और दो बाइक चोरी की वारदात का 18 घंटे में खुलासा

150 किमी पीछा कर पांच आरोपी डिटेन, दो बाइक, दो मोबाइल, नकदी और दस्तावेज बरामद

उदयपुर । जिले के सायरा कस्बे में एक ही रात में हुई नकबजनी और दो मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का सायरा थाना पुलिस ने महज 18 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान कर उनका 150 किलोमीटर तक पीछा किया और गिरफ्तार कर चोरी गई सम्पत्ति को शत-प्रतिशत बरामद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा वारदातों की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और सीओ गिर्वा सूर्यवीर सिंह राठौड़ के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत के नेतृत्व में टीम ने कस्बे से लेकर पाली जिले तक 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की।

पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और तकनीकी सहायता से आरोपियों सुरेश कुमार पुत्र मालाराम निवासी काकराड़ी (पाली), रूपाराम पुत्र मोतीराम, रोशनलाल पुत्र देवाराम निवासी ठंडी बेरी (सिरोही), अम्बाराम उर्फ सुरेश पुत्र मुंगलाराम निवासी ज्वारवाला (सायरा), सुमेराराम पुत्र भैराराम निवासी उपलागढ़ (आबूरोड, सिरोही) को डिटेन कर पूछताछ की। सभी ने वारदातें करना स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दो मोटरसाइकिलें, दो मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नकद, आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।

सायरा कस्बे के निवासियों व व्यापारियों ने तेज कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार जताया है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, भंवर सिंह, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, लोकेन्द्रसिंह, नरपतराम, हस्तिराम, विरेन्द्र, रूपाराम थाना सायरा तथा सायबर सेल उदयपुर से कांस्टेबल लोकेश रायकवाल शामिल थे।

Related posts

उदयपुर होटल उद्योग ने ‘यात्री कर’ को बताया आत्मघाती कदम – उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को भेजा विरोध-पत्र

Padmavat Media

सराडा मे टिडी नदी उफान पर 100 घरों की बस्ती आज तक रोड नहीं राशन लेने नदी को पार करना पड़ा

Padmavat Media

नुपूर शर्मा के खिलाफ 20 जून को हुए प्रदर्शन में उकसाने के लिए लगवाए थे नारे, पाकिस्तान से सामने आ सकता कनेक्शन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!