Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

आईएफएस मुनीश गर्ग होंगे नए हॉफ, सरकार ने जारी किया आदेश

Reported By : Padmavat Media
Published : May 31, 2023 8:41 PM IST

जयपुर। गहलोत सरकार ने आईएफएस मुनीश गर्ग को हॉफ के पद पर पदोन्नत करते हुए नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। अब प्रदेश में मुनीश गर्ग नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक होंगे। कार्मिक विभाग संयुक्त सचिव देवेंद्र कुमार ने इसके नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार आईएफएस मुनीश गर्ग प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास, कार्य आयोजना एवं वन बंदोबस्त जयपुर का स्थानांतरण/पदस्थापन राज्य हित में प्रधान मुख्य वन संरक्षक हॉफ के पद पर किया जाता है। मुनीश गर्ग को भारतीय वन सेवा की वेतन श्रंखला में पदोन्नत किया जाता है।

अभी हॉफ के पद पर दीप नारायण पांडेय कार्यरत हैं। उनके कार्यकाल का आज आखिरी दिन है। आज पांडेय सेवानिवृत हो जाएंगे। पांडेय के बाद में मुनीश गर्ग हॉफ के पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। मुनीश गर्ग 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। गर्ग मई 2024 में सेवानिवृत होंगे। ये भी हॉफ के पद पर एक साल कार्य करते रहेंगे।

हॉफ के लिए सीनियरिटी में मुनीश गर्ग, अरिंदम तोमर और अरिजीत बनर्जी का नाम था। सरकार ने सीनियरिटी में सबसे ऊपर के अधिकारी मुनीश गर्ग को हॉफ के पद पर नियुक्त किया है। हालांकि सरकार की ओर से सीएस, डीजीपी में सीनियरिटी को लांघकर पसंद के अधिकारी को तवज्जो दी जाती है।

Related posts

गौ रक्षा हिंदू दल के डांगी बंबोरा मंडल उपाध्यक्ष अमरावत महामंत्री प्रजापत मंत्री नियुक्त।

Padmavat Media

लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में आज महाराष्‍ट्र बंद, यहां जानें क्‍या रहेगा खुला और क्‍या रहेगा बंद

Padmavat Media

डूंगरपुर के शिक्षक रामकिशन बामणिया ने कोटड़ा के सूरा विद्यालय में  भेंट की स्मार्ट टीवी

Leave a Comment

error: Content is protected !!