Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 12, 2024 10:36 PM IST

संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सलूंबर । लोकसभा आम चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण पारदर्शी, स्वतंत्र एवं भय मुक्त करवाने हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एस.डी.एम) पर्वत सिंह चुण्डावत, पुलिस उपाधीक्षक सलूम्बर हितेश मेहता एवं तहसीलदार मयूर शर्मा द्वारा सलूम्बर उपखण्ड क्षेत्र के बस्सी जोयरा, बस्सी सिंघावत, दुदर, बिचली मंगरी (बामनिया) पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एस.डी.एम) पर्वत सिंह चुण्डावत ने निर्देशित किया कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और मतदान केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा कराएं। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की पालना कराने एवं मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर रेम्प, रोशनी, पेयजल की उचित व्यवस्था को भी देखा। इस दौरान तहसीलदार मयूर शर्मा, बी.एस.मंत्री राम,बीएलओ सहित सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गृहमंत्री अमित शाह की सभा मे धरियावद विधानसभा से पहुचीं सबसे अधिक जनसंख्या……..

डूंगरपुर से वरिष्ठ नागरिकों का दल रामेश्वरम के लिए रवाना ।

स्वच्छता अभियान जीवन का अभिन्न हिस्सा : माणकमल भंडारी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!