Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराज्य

करंट के चपेट में आने से 65 वर्षीय बृद्ध की मौत, परिजनों ने किया मुआवजा की मांग

Reported By : Padmavat Media
Published : August 30, 2024 10:42 PM IST

करंट के चपेट में आने से 65 वर्षीय बृद्ध की मौत, परिजनों ने किया मुआवजा की मांग

बिहार । औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के कोटवारा गांव आंगनबाड़ी केन्द्र के समीप खेत मे खाद छिटने के क्रम में करंट लगने से कोटवारा गांव निवासी भुनेश्वर विश्कर्मा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों दौड़े और लाइन काटे तबतक मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजन ने बताया कि घर से खाना खाकर खेत मे खाद छिटने गए थे इसी दौरान यह घटना घट गई। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी भारतेन्दु सिंह , थानाध्यक्ष गुफरान अली अपने दल बल के साथ पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। परिजनों ने बिजली विभाग के लापरवाही का आरोप लगाया। क्योंकि तार काफी नीचे एवं जर्जर स्थिति में था। साथ ही सरकार से मुआवजा की मांग किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

Related posts

Rajasthan Budget 2023 Live: राजस्थान के बजट को लेकर 14 हजार 400 जगहों पर हो रहा लाइव टेलीकास्ट, इन सब जगहों पर बजट की गूंज

Padmavat Media

भाजपा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष बनने पर राज के पुरोहित का हुआ भव्य स्वागत

Padmavat Media

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल के परिजनों को 31 लाख के मुआवजे का ऐलान, आज होगा पोस्टमार्टम

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!