Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
अन्यटॉप न्यूज़राजस्थान

गुलाब बाग़ की बदहाली पर उठे सवाल, शौचालयों की हालत ने किया शर्मसार – प्रशासन मौन, पर्यटन प्रेमियों में आक्रोश

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : July 6, 2025 12:23 AM IST
Updated : July 19, 2025 1:00 AM IST
गुलाब बाग़ के शौचालयों

गुलाब बाग़ की बदहाली पर उठे सवाल, शौचालयों की हालत ने किया शर्मसार – प्रशासन मौन, पर्यटन प्रेमियों में आक्रोश

उदयपुर । शहर के ऐतिहासिक गुलाब बाग़, जो कभी शहर की शान और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र था, आज बदहाल स्थिति में है। हाल ही में सामने आई गुलाब बाग़ के शौचालयों की तस्वीरें किसी भी पर्यटन प्रेमी को शर्मसार कर देने वाली हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार दावे किए जाने के बावजूद, ज़मीन पर अब तक कोई ठोस कार्यवाही नज़र नहीं आई है।

होटल एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष व पर्यटन विशेषज्ञ यशवर्धन राणावत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, गुलाब बाग़ की मौजूदा अवस्थिति किसी भी पर्यटनप्रेमी के लिए गहरा झटका है। यहां के शौचालयों की स्थिति हमारे बुनियादी ढांचे के विकास पर करारा तमाचा है। सोचिए, एक पर्यटक उदयपुर से क्या छवि लेकर जाएगा? हम 2025 में हैं, लेकिन हमारी सोच और कार्यशैली में भारी भ्रम है। यह व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा, पूरे शहर में पहले से ही खुले कचरे की समस्या गंभीर बनी हुई है और अब गुलाब बाग़ जैसी ऐतिहासिक जगह पर शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा की यह दुर्दशा दर्शाती है कि हमें तत्काल ज़मीन पर काम शुरू करने की ज़रूरत है। अगर प्रशासन अब भी नहीं जागा, तो ‘विजन 2047’ एक कोरी कल्पना बनकर रह जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी, टूरिज्म ग्रोथ एंड डेवलपमेंट ग्रुप के सदस्य, स्थानीय नागरिक और पर्यावरण प्रेमी जो नियमित रूप से गुलाब बाग़ आते हैं, उन्होंने भी इस दुर्दशा पर गहरी नाराज़गी जताई है और त्वरित समाधान की मांग की है।
गौरतलब है कि अगस्त से पर्यटन सीज़न चरम पर होगा और बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक उदयपुर आने वाले हैं। ऐसे में गुलाब बाग़ की यह स्थिति न सिर्फ शहर की छवि को धूमिल करेगी, बल्कि पर्यटन विकास की तमाम योजनाओं पर भी सवाल खड़े करती है। गौरतलब है की क्षेत्रिय पर्यटन कार्यालय और नगरनिगम से गुलाब बाग केवल 500 मीटर दूर है ।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस संकट को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही करता है या फिर गुलाब बाग़ जैसे धरोहर स्थल की स्थिति यूं ही उपेक्षा की शिकार बनी रहेगी।

Related posts

यूथ वर्ल्ड राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित होगी 51 प्रतिभाएं

Padmavat Media

राउप्रावि नेरा फला, खरबर अ में 66वी जिला स्तरीय 14 वर्षीय विधालय छात्र-छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन।

Padmavat Media

अभय कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने किया निरीक्षण

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!