Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

सायरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 436 किलो डोडा चूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ़्तार

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : July 21, 2025 3:04 PM IST
Updated : July 21, 2025 3:05 PM IST

सायरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 436 किलो डोडा चूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ़्तार

उदयपुर । जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सायरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक इनोवा कार से 436.600 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ़्तार किया। जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत लगभग 65 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपाल स्वरूप मेवाड़ा तथा वृताधिकारी गिर्वा सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी किशोरसिंह शक्तावत को सूचना प्राप्त हुई कि एक इनोवा कार में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना पर तत्काल तीन टीमें अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी हेतु रवाना की गईं।

थानाधिकारी मय टीम सामल तिराहे पहुंचे, जहां एक संदिग्ध इनोवा कार पुलिस वाहन को देखकर रावछ रोड की ओर भागी। पहले से तैनात टीम द्वारा पीछा कर रावछ रोड पर टायर ब्रस्ट कर वाहन को रुकवाया गया। तलाशी के दौरान कार में रखे 22 प्लास्टिक कट्टों में कुल 436.600 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनुमाना राम पुत्र करणा राम (32 वर्ष), निवासी मिठड़ा खुर्द, थाना धोरीमन्ना, जिला बाड़मेर तथा लाडूराम पुत्र तेजाराम (25 वर्ष), निवासी लालपुरा, थाना चितलवाना, जिला जालौर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी किशोरसिंह शक्तावत, हेड कांस्टेबल यशवंतसिंह, अर्जुनसिंह (कार्यालय वृत गिर्वा), नरेन्द्रसिंह, कांस्टेबल विरेन्द्र कुमार, लोकेन्द्रसिंह, पुष्पराजसिंह, रूपाराम, कुलदीपसिंह, धर्मेन्द्र, कानापुरी, रामदयाल व चालक प्यारेलाल शामिल रहे।

Related posts

गुलाबी सुंडी को नियंत्रित करने में मददगार

Padmavat Media

चलती कार में संबंध बना रहा था कपल, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, कट गया युवक का प्राइवेट पार्ट

Padmavat Media

सलूम्बर के गांमड़ा में VDO को 15 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रेप, नरेगा में श्रमिकों के भुगतान के लिए वार्डपंच के पति से मांगी थी रिश्वत

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!